10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की फैशन डिजाइनर से मुंबई में बलात्कार, बिजनेसमैन पर लगा आरोप, केस दर्ज

Mumbai Khar News: मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 15, 2023

Girl raped

Demo pic

Delhi Fashion Designer Rape: दिल्ली की 28 वर्षीय महिला फैशन डिजाइनर के साथ मुंबई में बलात्कार करने का मामले सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने व्यवसायी (Businessman) मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्यवसायी ने उसके साथ मुंबई में घर पर बलात्कार किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि महिला फैशन डिजाइनर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिल्ली से मुंबई आई थी और आरोपी के साथ उसके घर पर रह रही थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। यह भी पढ़े-Pune News: भीख मंगवाने के लिए 2 हजार में खरीदी लड़की, टॉर्चर किया... अब 15 लोगों पर FIR

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में बुधवार शाम खार पुलिस थाने (Khar Police Station) में शिकायत दर्ज करायी। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह पहली बार मुंबई आई थी। वह मुंबई घुमने के लिए पश्चिमी उपनगर खार इलाके में रहने वाले अपने व्यवसायी मित्र के घर पर ठहरी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।