
मुंबई में उद्धव ठाकरे से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात
Delhi Ordinance: दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने निकले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद व आप नेता राघव चड्ढा भी थे। जबकि उद्धव गुट के सांसद संजय राउत और विधायक आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुंबई दौरे पर आये है। उन्होंने आज दोपहर में पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य आप नेताओं के साथ ‘मातोश्री’ जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। केंद्र सरकार के दिल्ली को लेकर लाये गए अध्यादेश को संसद में रोकने के लिए केजरीवाल सभी विपक्षी दलों से मुलाकात कर रहे है और उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे है। इस अध्यादेश के खिलाफ उद्धव गुट भी केजरीवाल का साथ दे रहा है। यह भी पढ़े-Manohar Joshi: सेमी-कोमा में है बालासाहेब ठाकरे के करीबी मनोहर जोशी, डॉक्टरों ने बताया कैसी है तबियत
बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, देश से जो (बीजेपी) प्रजातंत्र हटाना चाहते हैं, मुझे लगता है उन्हें विपक्ष और विरोधी बोलना चाहिए। उन्हें लोकतंत्र विरोधी बोलना चाहिए। हम सब यहां पर देश और प्रजातंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं।
ठाकरे ने कहा, “हम सब देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। मुझे लगता है कि हमें 'विपक्षी' दल नहीं कहा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें (बीजेपी की केंद्र सरकार को) 'विपक्षी' कहा जाना चाहिए क्योंकि वे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं।”
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, “उद्धव ठाकरे ने हमसे वादा किया है कि वे संसद में हमारा समर्थन करेंगे। अगर यह अध्यादेश संसद में पारित नहीं हुआ तो 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी।”
इसी कड़ी में केजरीवाल बुधवार को मुंबई में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है।
पिछले हफ्ते केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। जिसके बाद जद (यू) नेता ने उन्हें पूरा समर्थन देने का वादा किया। हालांकि इस पर कांग्रेस का रुख अभी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सेवाओं के नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश से संबंधित विधेयक पेश कर सकती है।
Published on:
24 May 2023 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
