महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीज को छह लाख रुपये का बिल थमा दिया गया, जिससे बवाल खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के विधायक संतोष बांगर ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने डॉक्टरों से फोन पर बात करते हुए नाराजगी जताई और पूछा, “क्या आपने मरीज को अमृत पिलाया था जो छह लाख रुपये का बिल हो गया?”