24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्स था’ आरोप का फडणवीस ने दिया करारा जवाब, बताये चौंकाने वाले आंकड़े

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में धांधली की बात कहे जाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने 7 जून को एक लेख लिखा है जिसमें पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम को उन्होंने फिक्स बताया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 08, 2025

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर दिए गए मैच फिक्सिंग वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। एक हिंदी और अंग्रेजी अखबार में राहुल गांधी का आर्टिकल छपा है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नतीजेफिक्स होने की बात दोहराई। उनके इस आर्टिकल के बाद सियासत तेज हो गई है।

जनादेश का अपमान मत करो, जनता माफ़ नहीं करेगी- CM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र में हुई पराजय राहुल गांधी को कितनी गहराई से चुभी है, इसका मुझे भलीभांति एहसास है। लेकिन अगर आप लगातार किसानों, हमारी लाडली बहनों, और आम जनता के जनादेश का अपमान करते रहेंगे, तो जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है, उन्हें हार स्वीकार कर आत्ममंथन करना चाहिए और जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। राहुल गांधी जब तक अपने आपको झूठा दिलासा देंगे, तब तक उनकी पार्टी कभी जीत नहीं सकती है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदान के दिन शाम 5 बजे तक 58.22 प्रतिशत मतदान हुआ था, इसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता गया। अगले दिन सुबह बताया गया कि कुल 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ। यानी वोटों में 7.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। राज्य के केवल 12,000 बूथों पर यह मतदान हुआ। इनमें से 85 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई। इस पर सीएम फडणवीस ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में वयस्क आबादी 9.54 करोड़, तो वोटर 9.70 करोड़ कैसे? राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

'जहां 18% मतदान हुआ वहां शरद गुट जीता'

कांग्रेस नेता की बातों का खंडन करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कहना हास्यास्पद है कि अंतिम घंटे में जहां मतदान बढ़ा वहां एनडीए की जीत हुई। राहुल ने कामठी का उदाहरण दिया। लेकिन जो उदाहरण उन्होंने नहीं दिया, वह मैं देता हूं- माढा निर्वाचन क्षेत्र में अंतिम घंटे में 18 प्रतिशत मतदान हुआ, वहां शरद पवार गुट के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। वणी में अंतिम घंटे में 13 प्रतिशत मतदान हुआ, वहां उद्धव ठाकरे गुट का उम्मीदवार जीता और श्रीरामपुर में 12 प्रतिशत मतदान हुआ, वहां कांग्रेस विजयी हुई।

वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि प्रति घंटे औसतन 5.83% मतदान हुआ, और अंतिम घंटे में 7.83% मतदान कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम घंटे में 17,70,867 मतदाताओं ने वोट डाला, जो प्रति मिनट 97,103.32 वोट के औसत से हुआ। फडणवीस ने लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़े पेश किए, जिसमें दूसरे चरण में वोटिंग 60.96% से बढ़कर 66.71% हुई थी, और उस समय कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

'मतदाता संख्या बढ़ना कोई नहीं बात नहीं'

राहुल गांधी के मतदाता संख्या में वृद्धि को फर्जी बताने के आरोप पर फडणवीस ने तथ्यों के साथ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 40,81,229 नए मतदाताओं में से 26,46,608 युवा मतदाता थे। चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को कांग्रेस के वकील ओमर हुड्डा को 60 पन्नों का पत्र भेजकर सभी सवालों के जवाब दिए थे। फडणवीस ने कहा कि 2014-2019 में 63 लाख, 2009-2014 में 75 लाख, और 2004-2009 में 1 करोड़ नए मतदाता जुड़े थे, इसलिए 2024 में मतदाता वृद्धि को चमत्कार बताना गलत है।

गौरतलब हो कि शनिवार को एक हिंदी और एक अंग्रेजी दैनिक में राहुल गांधी का आर्टिकल छपा, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर धांधली और लोकतंत्र पर व्यवस्थित हमले का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का दावा किया। हालांकि, चुनाव आयोग ने आंकड़े और तथ्य पेश कर राहुल गांधी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।