1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, आगे आगे देखिए होता है क्या’, फडणवीस ने किया बड़ा दावा

Ashok Chavan Resigns: अशोक चव्हाण गुरुवार को अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 12, 2024

devendra_fadnavis_ashok_chavan.jpg

देवेंद्र फडणवीस और अशोक चव्हाण

Devendra Fadnavisमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य (MLA) के रूप में भी अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा है। हालांकि 65 वर्षीय चव्हाण ने कहा कि उन्होंने अभी दूसरी पार्टी में जाने पर फैसला नहीं लिया है। उधर, कांग्रेस से अशोक चव्हाण के इस्तीफा देने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया।

महाराष्ट्र में बीजेपी के बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "बीजेपी के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं...वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं...हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।" यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में हो गया खेला, अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी, कई विधायकों के साथ BJP में होंगे शामिल?

ऐसी अटकलें हैं कि अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 15 फरवरी को अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। चर्चा है कि चव्हाण के साथ कांग्रेस के कई विधायक व नेता भी पाला बदल सकते है। हालांकि चव्हाण ने कहा कि वह अपने अगले कदम का खुलासा दो दिनों में करेंगे।

चह्वाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चह्वाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे।

बता दें कि अशोक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। दोनों नेता पार्टी आलाकमान से नाराज थे।