3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुणाल कामरा ने ‘सुपारी’ लेकर एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना, सबक सिखाएंगे… CM फडणवीस का बड़ा बयान

Devendra Fadnavis on Kunal Kamra : मुंबई पुलिस ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कुणाल कामरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 24 Mar 2025, 8:17 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की ओर से शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए कटाक्ष को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ और कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशंका जताई कि किसी से पैसे लेकर कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को टारगेट किया है। उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिवसेना नेताओं का आरोप है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने कामरा को शिंदे पर हमला बोलने के लिए पैसे दिए है।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कुणाल कामरा की आलोचना करते हुए कहा, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ‘निम्न दर्जे’ की कॉमेडी की गई है। यह काम सुपारी लेकर किया गया है। उन्होंने संविधान और न्यायपालिका का अपमान करने वाले कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग मशहूर होने के लिए बिना वजह सुपारी लेकर ऐसा करते हैं, उन्हें सबक सिखाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले विधानसभा में शिवसेना विधायकों ने शिंदे को गद्दार बताने वाले कॉमेडियन कामरा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिवसेना के अर्जुन खोटकर ने सदन में यह मुद्दा उठाया और मंत्री शंभुराज देसाई ने उनका समर्थन किया।

जब दोपहर बाद सत्ता पक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपने स्थानों पर खड़े हो गए, तो अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े-कुणाल कामरा विवाद: तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार 12 शिवसैनिकों को मिली जमानत, शिवसेना बोली- ये तो बस ट्रेलर था

वहीं, विधान परिषद में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले दस मिनट के लिए, फिर 15 मिनट और फिर आधे घंटे के लिए स्थगित की गई।

कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए- CM

पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा था कि जिस प्रकार से कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपमानित करने का प्रयास किया है। हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जा सकता। 2024 के चुनाव में जनता ने निर्णय कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। बालासाहेब ठाकरे की विरासत शिंदे जी के साथ है, इस पर जनता की मोहर लगी है। कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हैबिटेट स्टूडियो पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। यह गद्दार सेना द्वारा किया गया है। वहीँ, आदित्य ठाकरे ने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया जानती है कि देशद्रोही और चोर कौन है।

गौरतलब हो कि मुंबई पुलिस ने शो के दौरान एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कामरा के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया। कामरा ने शिवसेना प्रमुख को गद्दार कहा था और तंज कसते हुए एक पैरोडी गाना भी गाया था। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार रात खार इलाके में हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा ने विवादित शो किया था। इस तोड़फोड़ मामले में शिवसेना के 13 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़