14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर मध्य रेलवे चलाएगा 24 विशेष ट्रेनें, नागपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

Indian Railway News: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मौके पर मध्य रेलवे 24 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें नागपुर, मुंबई, पुणे, सोलापुर, अकोला और भुसावल मार्गों पर चलेंगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 14, 2026

Dhammachakra Pravartan Din 2026 Special Trains

नागपुर दीक्षाभूमि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी 24 विशेष ट्रेनें (Patrika File Photo)

Dhammachakra Pravartan Din Special Trains 2026: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 24 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित, दोनों तरह की सेवाएं शामिल हैं। रेलवे की इस व्यवस्था से नागपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नागपुर से अकोला, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नासिक रोड सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनें दो सेवाओं के रूप में निर्धारित हैं, जबकि अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए इन मार्गों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

1. नागपुर-अकोला-नागपुर आरक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01131नागपुर, रात 8:40 बजेअकोला, रात 11:30 बजे20 और 22 अक्टूबर
01132अकोला, रात 12:20 बजेनागपुर, सुबह 4:50 बजे22 अक्टूबर

2. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01019CSMT, दोपहर 2:30 बजेनागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे19 और 22 अक्टूबर
01020नागपुर, रात 10:30 बजेCSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे20 और 22 अक्टूबर

इसके अलावा, मध्य रेलवे ने इसी मार्ग पर एक और विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है।

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01219CSMT, दोपहर 2:30 बजेनागपुर, अगले दिन सुबह 6:20 बजे18 अक्टूबर
01220नागपुर, रात 10:30 बजेCSMT, अगले दिन शाम 5:20 बजे19 अक्टूबर

3. पुणे-नागपुर-पुणे अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01215पुणे, दोपहर 2:50 बजेनागपुर, अगले दिन सुबह 7:30 बजे19 और 22 अक्टूबर
01216नागपुर, रात 11 बजेपुणे, अगले दिन शाम 4:20 बजे20 और 22 अक्टूबर

4. सोलापुर-नागपुर-सोलापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01029सोलापुर, सुबह 9:50 बजेनागपुर, अगले दिन सुबह 5:20 बजे19 अक्टूबर
01030नागपुर, रात 11:30 बजेसोलापुर, अगले दिन रात 11:45 बजे20 अक्टूबर

5. नागपुर-भुसावल-नागपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01214नागपुर, रात 9:30 बजेभुसावल, अगले दिन सुबह 4 बजे20 और 22 अक्टूबर
01213भुसावल, सुबह 5 बजेनागपुर, दोपहर 12:20 बजे22 अक्टूबर

6. नासिक रोड-नागपुर मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन

ट्रेन नंबरप्रस्थानआगमनतारीख
01217नासिक रोड, शाम 6 बजेनागपुर, अगले दिन सुबह 5 बजे18 और 20 अक्टूबर
01218नागपुर, रात 10 बजेनासिक रोड, अगले दिन सुबह 10:20 बजे19 और 22 अक्टूबर

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेनें दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, पाचोरा, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव, पुलगांव, वर्धा और अजनी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि कुछ ट्रेनों के ठहराव अलग-अलग निर्धारित हैं। जबकि टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग