13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 14 से 16 अक्टूबर तक मुंबई लोकल का मेगा ब्लॉक, 6 स्टेशनों पर नहीं आएगी ट्रेनें

Mumbai Local Update: मध्य रेलवे ने बताया कि कसारा यार्ड विस्तार और तीसरी लाइन के काम के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक मेगाब्लॉक रहेगा। इस दौरान आसनगांव-कसारा लोकल सेवा बंद रहेगी और दुरंतो समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 13, 2026

kasara railway block affected trains

मुंबई लोकल से लेकर एक्सप्रेस तक, ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित (Photo: IANS/File)

Kasara Mega Block Central Railway: मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कसारा रेलवे स्टेशन पर यार्ड के विस्तार और आसनगांव-कसारा के बीच तीसरी रेल लाइन से जुड़े कार्यों के कारण 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग समय पर मेगाब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर लोकल ट्रेनों के साथ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इस दौरान आसनगांव और कसारा के बीच लोकल सेवा बंद रहेगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा और दुरंतो एक्सप्रेस की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। ब्लॉक के दौरान आसनगांव, आटगांव, तानशेत, खर्डी, उंबरमाली और कसारा स्टेशनों पर लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

किस दिन और कितने बजे रहेगा मेगाब्लॉक?

मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मेगाब्लॉक अलग-अलग समय पर लिया जाएगा।

तारीखमेगाब्लॉक का समय
14 अक्टूबरदोपहर 3:35 बजे से रात 8:35 बजे तक
15 अक्टूबरदोपहर 3:35 बजे से शाम 7:35 बजे तक
16 अक्टूबरसुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक और दोपहर 3:35 बजे से शाम 7:35 बजे तक

यह ब्लॉक कसारा-खर्डी और उंबरमाली-कसारा के बीच अप लाइन पर लिया जाएगा। इसका उद्देश्य कसारा यार्ड के विस्तार और तीसरी रेल लाइन से संबंधित कार्यों को पूरा करना है।

आसनगांव-कसारा लोकल सेवा रहेगी बंद

मेगाब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। मुंबई से कसारा की ओर जाने वाली और कसारा से मुंबई आने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव तक ही चलेंगी।

इससे कसारा और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। यात्रियों को आसनगांव से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था का सहारा लेना पड़ सकता है। यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें।

लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित

मेगाब्लॉक के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इससे ट्रेनों के सामान्य परिचालन और यात्रा के समय पर असर पड़ सकता है। वहीं, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस की सेवाओं में बदलाव किया गया है। 13 अक्टूबर को रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और 14 अक्टूबर को रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग