12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

October Heat: मुंबई में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अनुमान

Maharashtra Weather: IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई, ठाणे और पालघर में गर्मी व उमस अगले दो दिन ज्यादा रहेगी। जबकि सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सातारा, सांगली और सोलापुर आदि जिलों में बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 12, 2026

maharashtra weather update

कोंकण में गर्मी का अलर्ट (Photo: X/IANS)

IMD Weather Update: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में 12 और 13 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। वहीं, 14 से 16 अक्टूबर के दौरान इन जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

दूसरी ओर, 16 अक्टूबर को सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सातारा, सांगली और सोलापुर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई अन्य जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश नहीं होने की संभावना है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और ठाणे में 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर लू जैसी गर्म स्थिति रहने का अनुमान है। 13 अक्टूबर को इन इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। पालघर और रायगढ़ में 12 और 13 अक्टूबर को कुछ जगहों पर गर्मी और उमस महसूस होने की संभावना है।

रत्नागिरी में भी अगले 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति और 13 अक्टूबर को गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। इन सभी जिलों में 14, 15 और 16 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सातारा में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सांगली और सोलापुर में भी हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारों का अनुमान है।

इन जिलों में 12 से 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

पुणे, विदर्भ के जिलों में नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पुणे, अहिल्यानगर, नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव और मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और धाराशिव में 16 अक्टूबर तक बारिश नहीं होने के संकेत है।

जबकि विदर्भ के अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए भी इस अवधि में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यहां भी मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग