इस बीच, सोशल मीडिया पर अरविंद वैश्य की हत्या से जुड़ा एक कथित वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर एक युवक पर बेरहमी से कोयता से हमला करता नजर आ रहा है। हालांकि जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो एक अलग ही पहलू सामने आया है।