6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday Dharmendra: हीमैन का 88वां जन्मदिन आज, अपने डायलॉगस “इश्क का मज़ा ही चुपके-चुपके से करने में है” से बनाया दीवाना

हिंदी सिनेमा के आइकॉन, धर्मेंद्र का आज 88वां जन्मदिन मनाया है। जिन्होंने पिछले पांच दशकों में 300 से ज्यादा फिल्मों में बेहद यादगार किरदार निभाए हैं। हिट फिल्म देकर ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बनाई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Dec 08, 2023

dharmendra.jpg

बॉलीवुड की दुनिया में 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र, आज 8 दिसंबर को अपना 88वां जन्मदिन मना रहें हैं। धर्मेंद्र को बॉलीवुड में काम करते 63 साल हो गए हैं। धर्मेंद्र ने अपने इस सुनहरे और बेहतरीन कैरियर की शुरूआत 1960 में आई फिल्म "दिल भी तेरा, हम भी तेरे" से की थी।

करियर की शुरुआत
धर्मेंद्र ने साल 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरा' फिल्म के साथ अपने अभिनय का सफर शुरू किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने अभिनय में अपनी क्षमता का परिचय दिया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत के लिए सिर्फ 51 रुपये मिले थे, लेकिन आज उनकी नेट वर्थ को लगभग 450 करोड़ रुपये की गिनती की जा रही है।

लेटेस्ट मूवी
धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया था। साथ ही धर्मेंद्र ने अपने रोल से सबका दिल भी जीता।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'Animal' की सक्सेस पर ये क्या बोल गई रश्मिका मंदाना!

धर्मेंद्र की धूप-छांव की कहानी
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने अपने 63 साल पुराने करियर में फैंस को हमेशा मनोरंजन से भरपूर किया है और वे आज भी स्क्रीन पर अभिनय से लोगों का दिल जीत रहें हैं।