
फिल्म एनिमल इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। चारों तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है साथ ही फिल्म के प्रमोशन भी जोर-शोर से चल रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना गीतांजली का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एनिमल और उससे जुड़े अपने किरदार के बारे में बताया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल' में गीतांजलि की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी ताकत, उनका सबसे प्रशंसनीय गुण है और उन्हें इस किरदार को निभाने का हर पहलू पसंद आया।
यह भी पढ़ें: अलविदा जूनियर महमूद! 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक बनाई खास पहचान
रश्मिका मंदाना ने कहा, ''माय लव! पिछले कुछ दिनों में मुझे एनिमल के लिए जो प्यार मिल रहा है, वह इतना अद्भुत है कि यह समझ से परे है। धन्यवाद। एक कलाकार के तौर पर गीतांजलि मेरे लिए बहुत प्रिय किरदार है।"
आगे रश्मिका ने कहा "उनकी ताकत उनका सबसे प्रशंसनीय गुण है। मुझे किरदार निभाना बहुत पसंद आया। मैं 'एनिमल' की पूरी टीम के साथ सेट पर बिताए पलों को हमेशा याद रखूंगी।"
यह भी पढ़ें: 2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा
Published on:
08 Dec 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
