
Maharashtra Weather Update : महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य में शीतलहर और बढ़ सकती है और तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान लुढ़कने से राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लेकिन उसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान विदर्भ को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, वर्तमान में भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है। वहीं उत्तरी राज्यों में ठंडी हवाओं का प्रवाह प्रदेश में सर्दी बढ़ाने में मदद कर रहा है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से 48 घंटों में राज्य में बारिश के लिए अनुकूल मौसम होने की संभावना है।
कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान कम होगा। विदर्भ को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में एक दिन बाद तापमान बढ़ेगा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार-पांच दिन विदर्भ में मौसम शुष्क बना रहेगा और ठंड का जोर जारी रहेगा। वहीँ, 10 और 11 जनवरी को बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है।
मध्य महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। अरब सागर में बढ़ती नमी के कारण तापमान में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आएगी। उसके बाद हल्की बारिश की संभावना है।
Published on:
08 Jan 2025 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
