
Earthquake in Satara : बीते कुछ समय से महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही जिस कारण लोग डरे हुए हैं। अब बुधवार सुबह में सतारा की धरती भूकंप के झटकों से कांपने लगी। इस भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफ में भर दिया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता तीन मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 4 सितंबर को सतारा में भूकंप के झटके लगे। सुबह 4 बजकर 4 मिनट और 17 सेकंड पर यह भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज हुई। भूकंप का केंद्र सतारा में 5 किमी गहराई में स्थित था। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नागरिकों में भय का माहौल है।
इससे पहले 24 जुलाई को भी सतारा में धरती डोली थी। तब भूकंप का झटका सुबह 4 बजकर 48 मिनट और 10 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। भूकंप का केंद्र पाटन में 8 किमी गहराई में था। राहत की बात है कि तब भी भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।
करीब दो महीने पहले मराठवाडा और विदर्भ क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके लगे थे। 10 जुलाई को मराठवाड़ा के कम से कम तीन जिले और विदर्भ के एक जिले में धरती में कंपन महसूस हुई थी। 9 जुलाई को सांगली में भूकंप का झटका लगा था। रात 7 बजकर 34 मिनट और 28 सेकंड पर यह भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज हुई। इसके 12 घंटे बाद हिंगोली में धरती हिली। भूकंप का झटका 10 जुलाई को सुबह 7 बजकर 14 मिनट और 53 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। भूकंप का केंद्र हिंगोली के कलमानूरी तालुका के रामेश्वर टांडा गांव में 10 किमी गहराई में था।
Updated on:
04 Sept 2024 05:12 pm
Published on:
04 Sept 2024 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
