19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंदे-फडणवीस का पावर शो आदित्य ठाकरे के ‘गढ़’ वर्ली में क्यों हो गई फ्लॉप?

Aaditya Thackeray Challenges Eknath Shinde: देवेंद्र फडणवीस कल शाम मुंबई में ही थे। वह दाऊदी बोहरा समाज के कार्यक्रम में काफी देर तक रहे। यह कार्यक्रम भी दक्षिण मुंबई में ही था, जहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री शिंदे की सभा हुई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 08, 2023

eknath_shinde_and_devendra_fadnavis.jpg

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Aaditya Thackeray Worli Constituency: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंगलवार रात मुंबई के वर्ली (Worli) में हुई सभा को 'फ्लॉप पावर शो' कहा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के इस संयुक्त कार्यक्रम में भीड़ का न होना बताया जा रहा है। हालांकि शहर में होने के बावजूद इस सभा में फडणवीस खुद भी नहीं पहुंचे थे।

खबर है कि शिंदे गुट के नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खफा हो गए हैं। शिंदे गुट के नेता निजी तौर पर इस बात का इजहार कर रहे हैं कि अगर फडणवीस वर्ली की सभा में आते तो भीड़ ज्यादा होती और मुख्यमंत्री शिंदे की आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र में सभा सफल होती। कहा जा रहा है कि अंतिम समय में फडणवीस ने वर्ली सभा में नहीं जाने का निर्णय लिया, जबकि यह संयुक्त रैली थी। यह भी पढ़े-आदित्य ठाकरे ने CM शिंदे को जहां से दी अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती, उसी गढ़ में लग गई सेंध!

हाल ही में आदित्य ठाकरे ने सीएम शिंदे को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिसके बाद शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट (Shiv Sena) और बीजेपी ने दक्षिण मुंबई के वर्ली में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी और यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस भी आने वाले थे।

एकनाथ शिंदे ने कसा तंज

रिपोर्ट्स के अनुसार, समन्वय की कमी और सभा में कम भीड़ के कारण फडणवीस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बालासाहेबबांची शिवसेना (बीएसएस) की अगुवाई कर रहे एकनाथ शिंदे भी काफी देर से पहुंचे। बाद में रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि मुंबईकर हमेशा कुछ लोगों द्वारा गुमराह किए जाते हैं, जो कहते हैं कि शहर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। शिंदे ने कहा, "लेकिन इस राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मुंबई की एक इंच भी जमीन से समझौता नहीं किया जाएगा।"

संजय राउत ने वीडियो किया ट्वीट-

आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा “हम चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं। बहुत संघर्ष के बाद अपना रास्ता बनाया है। इसलिए, हमने एक ऐसी सरकार की स्थापना की है जो लोगों के दिल में है। लेकिन उनमें से कुछ हमें उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि कम से कम अपने दम पर एक नगरपालिका वार्ड में चुनाव लड़कर दिखाए।” वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे इस समय महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और शिवसंवाद कर अपना पाला मजबूत कर रहे है।

अटकलों का बाजार गर्म!

फडणवीस कल शाम मुंबई में ही थे। वह दाऊदी बोहरा समाज के कार्यक्रम में काफी देर तक रहे। यह कार्यक्रम भी दक्षिण मुंबई में ही था, जहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री शिंदे की सभा हुई। कहा जा रहा है कि फडणवीस कुछ देर के लिए एकनाथ शिंदे की सभा में आसानी से शामिल हो सकते थे। हालांकि अब राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा है कि कहीं किसी रणनीति के तहत तो नहीं फडणवीस ने वर्ली सभा में जाने से परहेज किया. वो भी तब जब मुंबई नगर निगम चुनाव (BMC Election) सिर पर है।