मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर इलाके में की गई, जहां नकली नोट छापने वाली एक फैक्ट्री चल रही थी। अहिल्यानगर तालुका पुलिस ने छापेमारी कर 500 की करेंसी वाले 60 लाख रुपए के जाली नोट जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने 2 करोड़ 16 लाख रुपये के नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष कागज और करीब 88 लाख रुपये मूल्य का अन्य सामान भी बरामद किया है, जिसमें प्रिंटर, स्कैनर, रंग, कटर आदि शामिल हैं।