4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूते और शैंपू की बोतल में छुपाई 20 करोड़ की कोकीन! केन्या से आई महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Mumbai Airport Woman Arrest With Cocaine: आरोपी महिला तस्कर केन्या की राजधानी नैरोबी से मुंबई पहुंची थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 25, 2024

smuggling_at_mumbai_airport_2.jpg

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला को 20 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के सामान में कोकीन बड़ी सफाई से छिपाई गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सिएरा लियोन की एक महिला को एयरपोर्ट पर 19.79 करोड़ रुपये मूल्य की 1,979 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि केन्या की राजधानी नैरोबी से रविवार को शहर पहुंची महिला यात्री को गुप्त सूचना के आधार पर जांच के लिए रोका गया था। डीआरआई अधिकारी के मुताबिक, जांच में महिला के सामान जैसे जूते, मॉइस्चराइजर बोतल, शैम्पू की बोतल आदि में कोकीन भरी मिली। यह भी पढ़े-इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार.. नेपाल से मुंबई आई 15 साल की लड़की, प्रेमी ने किया रेप, भगाया

दरअसल अधिकारियों को जांच के दौरान महिला के लगेज की कई चीजें भारी और कुछ ज्यादा ही कठोर लगी। जब उनकी जांच की गई तो उन वस्तुओं में सफेद पाउडर छिपा हुआ मिला। जब डीआरआई की टीम ने फील्ड किट से पाउडर का परीक्षण किया तो कोकीन की पुष्टि हो गई।

डीआरआई ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 19.79 करोड़ रुपये की 1,979 ग्राम कोकीन बभी जब्त की है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अधिकारी मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।


गौरतलब हो कई मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने पिछले एक महीने में 3.25 करोड़ रुपये के 16 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस संबंध में 12 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सहार गांव, नालासोपारा, सांताक्रूज, कुर्ला, भायखला और शहर के अन्य इलाकों से आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से एमडी ड्रग, हेरोइन और गांजा सहित अलग-अलग मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग