7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah in Mumbai: अमित शाह आज पहुंचेंगे मुंबई, राज ठाकरे से होगी मुलाकात या सिर्फ करेंगे ‘लालबागचा राजा’ के करेंगे दर्शन

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई के दौरे पर हैं। वे यहां लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। खबर यह भी है कि वह मनसे चीफ राज ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
amit shah

amit shah

Amit Shah in Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है। इसी कड़ी में खबर है कि गृहमंत्री अमित शाह आज मुंबई आ रहे हैं। वे हर साल की तरह इस वर्ष भी लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे। खबर यह भी है कि वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात मुंबई पहुंचेंगे। हर साल की तरह इस वर्ष भी वह मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। मुंबई दौरे की पृष्ठभूमि के बीच खबर है कि अमित शाह और राज ठाकरे की मुलाकात भी हो सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि अमित शाह और राज ठाकरे के बीच मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना भी कम है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: 'पहले राजकुमार शोमैन थे, अब कुछ शोमैन बन गए हैं'; अजित पवार का सीएम एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला

शाह अपनी मुंबई यात्रा के दौरान लालबाग के राजा के दर्शन सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार के आवास पर भी गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे। अमित शाह आज रात मुंबई पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान शाह मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार के साथ चर्चा कर सकते हैं।

गौर हो कि अमित शाह आज रात 9.30 बजे मुंबई पहुंच रहे हैं। वे कल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। फिर सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और आशीष शेलार के आवास पर विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन करेंगे।