9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samay Raina Net worth : 28 की उम्र में 200 करोड़ की संपत्ति, लड़की से ज्यादा इस गेम से प्यार, जानिए ऐसी कमाल की बातें

Samay Raina Net worth 2026: कॉमेडियन समय रैना लेटेंट विवाद (India's Got Latent controversy) के बाद "Samay Raina Still Alive Show" में फिर जमकर बरसते दिखे। गालियों से भरे कॉमेडी करने वाले समय रैना की संपत्ति, गर्लफ्रेंड आदि के बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Apr 09, 2026

Samay Raina Net worth 2026, Samay Raina Net worth in crores, Samay Raina GF, Samay Raina Education,

समय रैना और एक्ट्रेस साहिबा बाली की फाइल फोटो | Credit - Samay Raina/instagram

Samay Raina Net worth : कॉमेडियन समय रैना लेटेंट विवाद (India's Got Latent controversy) के बाद "Samay Raina Still Alive Show" में फिर जमकर बरसते दिखे। रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, सुनील पाल, मुकेश खन्ना से लेकर ना जाने कितनों को लपेटे में लिया। गालियों से भरे कॉमेडी को लेकर विवाद में आए समय ने यहां भी उसी अंदाज में दिखे।

आइए, देखते हैं कि गालियों वाली कॉमेडी से समय ने कितनी संपत्ति बनाई है, कितने पढ़े हैं, क्या इनकी कोई GF भी है?

Samay Raina Net worth Details : समय की कमाई और संपत्ति

समय रैना की संपत्ति को लेकर ईटी टाइम्स और आउटलुक बिजनेस ने Net Worth Spot के हवाले से बताया है कि 140-195 करोड़ रुपए नेटवर्थ है। बताया जा रहा है कि ये कमाई समय ने कॉमेडी के जरिए की है। निम्नलिखित सोर्स से समय कमाई करते हैं-

  • समय रैना कॉमेडी शो से कमाई
  • समय रैना की यूट्यूब से कमाई
  • समय रैना की इंस्टाग्राम से कमाई
  • टीवी शो से समय रैना की कमाई
  • विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप आदि

समय रैना के इंस्टाग्राम पर 8.1m फॉलोअर्स (अप्रैल 2026) हैं। यूट्यूब पर 7.33m से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। यहां से समय मोटी कमाई करते हैं।

Samay Raina Relationship : समय रैना की GF कौन?

समय ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में बताया है। वो फिलहाल सिंगल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ इनका नाम जुड़ा था। पर, इसको लेकर किसी भी तरफ से पुष्टि नहीं की गई थी।

समय को चेस खेलना है पसंद

सबको हंसाने वाले समय को बेहद गंभीर खेल चेस (शतरंज) खेलना पसंद है। ये इसके लिए पूरी तरह से खुद को समर्पित करके खेलते हैं। शतरंग के महारथी विश्वनाथन आनंद भी समय के चेस खेलने की तारीफ कर चुके हैं।

समय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की

समय रैना के पिता (Samay Raina Father) पत्रकार हैं। इनका बचपन हैदराबाद में बिता। समय रैना ने इंजीनियरिंग (Print Engineering at Vidyarthi Griha) की पढ़ाई की है। इसके बाद वो कॉमेडी की दुनिया में करियर बनाने आए। हालांकि, वे यहां पर सफल रहे हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद

साल 2025 में समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक एपिसोड (रणबीर इलाहाबादिया) भारी बवाल में फंस गया था। इस शो को लेकर कई जगहों पर पुलिस शिकायत दर्ज की गई। पुलिस की ओर से कॉल करके वीडियो हटवाए गए। कुल मिलाकर इस विवादित शो ने समय की जिंदगी को बेहाल कर दिया था। इसका जिक्र उन्होंने हाल के शो में किया है।