8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं रो रहा था, आंसू आ रहे थे’ समय रैना का खुलासा, 70 के बुजुर्ग माता-पिता को पुलिस के पैरों में गिरता देखा

Samay Raina: समय रैना एक लंबे वक्त के बाद वापस आ चुके हैं। उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट की कंट्रोवर्सी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस रात का वो खौफनाक मंजर याद किया जब उनकी वजह से उनके अपने लोगों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा था। ये बताते हुए समय खुद रोने लगे।

2 min read
Google source verification
Samay Raina cry said 70 years old parents falling at police feet indias got latent controversy ranveer allahbadia

समय रैना ने सुनाया बड़ा किस्सा

Samay Raina Emotional: मशहूर कॉमेडियन समय रैना ने पूरे एक साल के लंबे और खामोश इंतजार के बाद डिजिटल दुनिया में वापसी कर ली है। 7 अप्रैल 2026 को यूट्यूब पर रिलीज हुए उनके नए कॉमेडी स्पेशल "Still Alive" ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लेकिन इस बार समय सिर्फ जोक्स नहीं सुना रहे, बल्कि उन्होंने उस 'काली रात' का कच्चा चिट्ठा खोला है जब उनके एक शो की वजह से उनके साथियों के परिवारों की जान पर बन आई थी। सोशल मीडिया पर समय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो देख उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।

समय रैना ने सुनाई रात की खौफनाक कहानी (Samay Raina Emotional)

समय ने फरवरी 2025 के उस भयावह विवाद को याद किया, जब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट ने देशव्यापी तूफान खड़ा कर दिया था। मामला इतना बढ़ा कि प्रधानमंत्री स्तर से बयान आ गया और विपक्ष ने तीखे सवाल दाग दिए। समय ने रोते हुए बताया, "वो सिर्फ एक कॉमेडी शो नहीं था, वो एक श्राप बन गया था। हमारे हेबिटेट (कॉमेडी क्लब) में गुंडे घुस आए थे तोड़-फोड़ करने लगे थे और मेरी एक क्लिप की वजह से मेरे करीबियों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं थी।"

'70 साल के बुजुर्ग पुलिस के पैरों में गिरकर रो रहे थे' (Samay Raina News)

सबसे दिल दहला देने वाला खुलासा समय ने तब किया जब उन्होंने बताया कि इस विवाद की आंच उनके साथियों के निर्दोष माता-पिता तक पहुंच गई थी। समय ने बताया, "रणवीर की मां के क्लिनिक में लोग घुस गए थे, उन्हें पीछे के रास्ते से भागना पड़ा था। अपूर्वा मुखर्जी के परिवार को धमकियां दी गईं थीं।"

समय ने एक वीडियो का जिक्र किया जिसे देखकर वह पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने बताया, "कॉमेडी क्लब चलाने वाले बलराज के 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता पुलिस के पैरों में गिरकर रो रहे थे और हाथ जोड़कर कह रहे थे कि हमें जाने दीजिए, हमने कुछ नहीं किया। वो मंजर देखकर मुझे खुद पर इतनी शर्मिंदगी हुई कि मैं अपनी मां से नजरें नहीं मिला पा रहा था। जब मां का वीडियो कॉल आया, तो हम दोनों फोन पर बस रोते रहे।"

समय रैना लेकर आए नया शो (Samay Raina New Show Still Alive)

इतने बड़े विवाद और मानसिक प्रताड़ना के बाद समय रैना का वापस आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपना शो 'हाउसफुल' किया, जो भारतीय कॉमेडी के इतिहास में एक मील का पत्थर है।

समय ने अपने फैंस से कहा कि उस रात उन्हें लगा था कि करियर और जिंदगी सब खत्म हो गई है, लेकिन आज वह "Still Alive" (अभी जिंदा हूं) के साथ खड़े हैं। यह शो समय की जिंदगी का सबसे निजी और अनफिल्टर्ड हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने जून 2024 से लेकर विवाद की रात तक का पूरा सच बयां किया है। फैंस समय की इस बहादुरी और ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।