
Anant Chaturdashi 2024 : देशभर में आज (17 सितंबर) अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के आखिरी दिन ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। मुंबई (Ganpati Visarjan in Mumbai) में सुबह से ही भगवान गणेश की मूर्तियों को भव्य जुलूस के साथ पास के जलाशयों में ले जाया जा रहा है। वहीँ, गणेश गल्ली से ‘मुंबईचा राजा’ की सवारी विसर्जन के लिए निकल चुकी है। इस मौके पर मुंबई पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये है और चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है।
‘मुंबईचा राजा’ (मुंबई के राजा) कहे जाने वाले गणेशगली के बप्पा का भव्य जुलूस आज सुबह 8:30 बजे विसर्जन के लिए मंडप से निकला। ‘मुंबईचा राजा’ गणपति का शाम तक मुंबई के गिरगांव चौपाटी में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। ‘मुंबईचा राजा’ के बाद अब ‘लालबागचा राजा’ की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जा रही है। इसके चलते भक्त लालबाग इलाके में इकट्ठा हुए हैं।
मुंबई पुलिस ने गणपति उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के लिए 24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। गिरगांव चौपाटी, दादर, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, पवई झील और मध द्वीप जैसे महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस 8 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी रख रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए 9 अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, 40 पुलिस उपायुक्तों और 56 सहायक पुलिस आयुक्तों सहित 24,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा एसआरपीएफ प्लाटून, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी), डेल्टा, कॉम्बैट, होमगार्ड और महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।
गणपति विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ने लगे है। इससे होने वाले संभावित यातायात जाम के चलते पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वाहनों की निर्बाध आवाजाही और पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों के बीच आवागमन के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया जाएगा। यह आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं तथा आपातकालीन स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए होगा।
Published on:
17 Sept 2024 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
