27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वड़ा-पाव खाने के लिए लड़की को घर बुलाया, फिर पति से करवाया रेप, पुणे में चौंकाने वाली घटना

Pune News: पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 07, 2024

vada_pav.jpg

औरंगाबाद में पति ने वड़ापाव में मिलाया जहर

पुणे में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिले से फिर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की मदद से 19 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती आरोपी महिला की परिचित है। उसने पीड़िता को वड़ा पाव खाने के लिए घर पर बुलाया था। इस बीच वह काम का बहाना बनाकर घर से चली गई और घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। इस दौरान महिला के पति ने लड़की के साथ बलात्कार किया। यह घटना पुणे के कात्रज में 3 मार्च को हुई। यह भी पढ़े-100 करोड़ के फ्रॉड मामले में ईडी का एक्शन, दुबई भागे कारोबारी की 61.91 करोड़ की संपत्ति कुर्क

आरोपी प्रह्लाद सखाराम सालुंके और उसकी पत्नी के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती सब्जी मंडी से गुजर रही थी। तभी उसकी मुलाकात रास्ते में आरोपी महिला से हो गई। परिचित महिला ने उसे घर आकर वड़ा पाव खाने की जिद की। इस वजह से युवती मना नहीं कर सकी और उसके साथ उसके घर चली गयी। कुछ देर बात करने के बाद महिला किसी काम से घर से बाहर चली गई। हालांकि, जाते समय उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो आरोपी प्रह्लाद सालुंखे ने उसके करीब आने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया। साथ ही मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। इसके बाद आरोपी ने लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया।

प्रताड़ना के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया। इसके बाद इस मामले में पति-पत्नी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।