26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जूते के फीते से लगाई फांसी… गर्लफ्रेंड से रेप और हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप!

Maharashtra Crime : मृतक पर अपनी प्रेमिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने का आरोप था। उसे कुछ पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 30 Jun 2024, 10:20 PM IST

churu Jail

Maharashtra Chandrapur News : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किये गए युवक ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी ने किसी रस्सी या कपड़े से नहीं बल्कि जूते के फीते से फंदा बनाया था। इस घटना से पुलिस महकमे पर कई सवाल उठ रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय समाधान कोली ने रविवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोली आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे चंद्रपुर के वारोरा पुलिस स्टेशन के शौचालय में फंदे से लटका मिला।

अधिकारी ने बताया कि समाधान कोली को आनंदवन में अपनी प्रेमिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उसे 4 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे समाधान कोली शौचालय में गया और जूते के फीते का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब काफी समय तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो उसे ढूंढा जाने लगा। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।  

एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में मौत के मामले की विभागीय जांच की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मामले की जांच सीआईडी करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग