गोकुल दूध संघ के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए हसन मुश्रीफ ने कहा कि दूध उत्पादक सदस्य किसानों ने जो फैसला दिया है, उसे वे स्वीकार करते हैं। कोल्हापुर जिले की कागल विधानसभा सीट से विधायक मुश्रीफ के मुताबिक, चुनाव के दौरान भाजपा, शिवसेना, एनसीपी के महायुति गठबंधन में आखिरी समय तक विवाद और खींचतान जारी रही। इसके बाद गठबंधन हुआ, लेकिन संभव है कि मतदाताओं को यह बात पसंद नहीं आई हो।