6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया में महिला की गला काटकर हत्या, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के गोंदिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक महिला की गला काटकर हत्या के मामले से हडकंप मच गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Married Old Women killed, Her jewellery is missing, Police Investigating is On

महाराष्ट्र के गोंदिया में महिला की गला काटकर हत्या

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के गोंदिया में महिला की गला काटकर हत्या के मामले से हडकंप मच गया है। यह हत्या बुधवार की की रात हुई है। पुलिस को शक है कि लुट की नीयत के इरादे से आए लोगों ने महिला की हत्या की है। दरअसल महिला ने जो गहने पहने हुए थे वह भी गायब है और घर का सामान भी अस्त-व्यस्त है।

राज्य के गोंदिया से सामने आए इस मामले से हडकंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। बुधवार रात टीम ने छानबीन की है लेकिन कोई सफलता फिलहाल पुलिस को हाथ नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें-Pune News: गर्भवती होने के बावजूद पुणे भेजी गई कविता, महिला सिपाही की मौत के बाद हुआ बड़ा खुलासा

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। गोंदिया जिले के देवरी कस्बे में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यह महिला इलाके में किराए पर रहती थी। मृतक की पहचान शिशुकला साखरे (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की गई महिला के शरीर से सारे गहनें गायब हैं। साथ ही घर में रखा सामान भी बिखरा हुआ है। लुटपाट की आशंका पुलिस जता रही है। इस मामले में देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक शिशुकला दर्जी का काम करती थी। जबकि उनके पति देवरी के छत्रपति शिवाजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। जिस वक्त उनकी हत्या की गई पति ड्यूटी पर थे और दोनों बच्चे स्कूल गए। शाम में बच्चे जब स्कूल से घर आए तो देखा दरवाजा बंद है। जिसके बाद जब दरवाजा खोला गया तो उनकी मां खून से लथपथ थी। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।