नमो शेतकरी योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की अतिरिक्त सहायता देती है। जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग द्वारा 1642.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, साथ ही विभाग के पास पहले से उपलब्ध 653.50 करोड़ रुपये भी उपयोग किए जाएंगे। इस योजना के तहत छठी किस्त दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच पात्र किसानों के खातों में जमा की जाएगी। इसके अलावा, पिछले हफ्तों का भुगतान जिन किसानों को नहीं किया गया था, उन्हें भी इस बार राशि भेजी जाएगी।