
पीएम मोदी
PM Kisan Samman Nidhi: महाराष्ट्र के किसानों को आज (28 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सौगात देने वाले है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त आज किसानों के खातों में जमा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य के किसानों के खातों में 'नमो शेतकारी महासम्मान निधि’ योजना (Namo Shetkari Scheme) के दो बार के पैसे भी आएंगे। यानी महाराष्ट्र में किसानों के खाते में कुल 6000 रुपये जमा किये जायेंगे।
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ राज्य सरकार की नमो शेतकरी योजना का पैसा भी किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह भी पढ़े-चीन से मंगवाया कागज, हूबहू छापे 500 के नोट; पुणे में जाली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वें किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त वितरित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के लाखों किसानों को एक और तोहफा मिलेगा। महाराष्ट्र के किसानों को राज्य और केंद्र से एक साथ 6000 रुपये मिलेंगे।
राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना के 2000 रुपये और नमो शेतकारी योजना की दूसरी और तीसरी किस्त यानी कुल 4000 रुपये मिलेंगे। यानि आज राज्य के किसानों को कुल 6000 रुपये दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र के लगभग 88 लाख पात्र किसान परिवारों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में सीधे 6 हजार रुपये जमा की जायेगी। यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
क्या है नमो शेतकरी योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi yojana) की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना (NAMO Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana) लागू करने का निर्णय लिया है।
'नमो शेतकारी महासम्मान निधि’ योजना से महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये और दिया जाएगा। राज्य के किसानों को पीएम सम्मान निधि के छह हजार रुपये और राज्य सरकार की नमो शेतकारी योजना के छह हजार रुपये हर साल किस्तों में मिलेंगे। यानी हर साल महाराष्ट्र के किसानों के खाते में कुल 12 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
Published on:
28 Feb 2024 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
