18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha Mhada Lottery: आखिरी मिल मजदूर तक मिलेगा घर, ठाकरे ने निकाली म्हाडा की लॉटरी

मिल मजदूरों ( Mill Workers ) के घर का सपना ( Dream ) पूरा होगा : ठाकरे ( Thakeray ), म्हाडा ( Mhada ) के घरों की चार हजार घरों की लॉटरी ( Lottery )

less than 1 minute read
Google source verification
Maha Mhada Lottery: आखिरी मिल मजदूर तक मिलेगा घर, ठाकरे ने निकाली म्हाडा की लॉटरी

Maha Mhada Lottery: आखिरी मिल मजदूर तक मिलेगा घर, ठाकरे ने निकाली म्हाडा की लॉटरी

मुंबई. संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में मिल मजदूरों का योगदान रहा है। प्रत्येक मिल मजदूर को घर देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। हर मिल मजदूर उनका अपना घर मिलेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मिल मजदूरों की लॉटरी के उद्घाटन समारोहमें ये उद्गार व्यक्त किए। ठाकरे ने मिल मजदूरों से आहृवान किया कि वे अपना घर किसी अन्य को नहीं बेचें और वे मुंबई में ही रहें। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मुंबई गृहनिर्माण एवं क्षेत्रविकास मंडल(म्हाडा) ने बनाए घरों की लॉटरी निकाली गई। इस मौके पर मजदूर नेता दत्ता इस्वलकर भी मौजूद थे। करीब 3 हजार 894 मकानों की लॉटरी निकाली गई। यह कार्यक्रम म्हाडा के बांद्रा स्थित मुख्यालय में संपन्न हुआ।

म्हाडा की है मिल मजदूरों को घर दिलाने की जिम्मेदारी

किफायती दरों पर मिलेंगे घर...
गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंबई पालिका क्षेत्र की बंद पड़ी मिल के मजदूरों को मकान देना सरकार की प्राथमिकता है। भविष्य में भी मजदूरों को किफ़ायती दरों पर महान उपलब्ध कराए जाएंगे। एक भी मजदूर अपने घर के बिना नहीं रहेगा। झोपडपट्टीवासीय और मिल मजदूरों का सपना पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। भविष्य में पुलिस, सरकारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए भी म्हाडा की प्रत्येक योजना में 10 फीसदी मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

मिल कर्मचारियों के लिए म्हाडा जल्द करेगी 5090 घरों की घोषणा