29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune: बाइक में CNG भरते समय हुआ भयानक हादसा, कर्मचारी जख्मी, वीडियो आया सामने

Pune Accident Video : इस मामले में पंप मालिक के खिलाफ पुणे पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 17, 2024

Pune CNG Bike accident

Pune CNG Bike Accident : पुणे में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। जहां एक पंप पर बाइक में सीएनजी भरवाते समय गैस नोजल निकल गया और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बाइक में सीएनजी गैस भरते समय नोजल उड़कर वहां मौजूद एक कर्मचारी को जा लगी, जिससे उसकी एक आंख में गंभीर चोट ला गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पीड़ित कर्मचारी ने अपनी एक आंख हमेशा के लिए खो दी। यह हादसा पुणे के तीन हत्ती चौक स्थित सीएनजी पंप पर हुई। घायल कर्मचारी का नाम हर्षद गणेश गहलोत है। उसने अपनी बायीं आंख खो दी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े-पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक मैसेज से भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 16 उपद्रवी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, हर्षद गणेश गेहलोत एस स्वियर सीएनजी पंप पर वाहनों में सीएनजी भरने का काम करता है। रविवार शाम वह पंप पर ड्यूटी पर था। तभी एक बाइक में सीएनजी भरते समय यह हादसा हो गया। इस मामले में पंप मालिक धैर्यशील पानसरे और राहित हरकुर्ली के खिलाफ सहकार नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। हादसे की जांच जारी है।