12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरा ट्रांसफर नहीं हुआ, मिलावटखोरों के खिलाफ जंग जारी रहेगी’, MPSC में तबादले की खबरों पर IAS तुकाराम मुंढे का बड़ा बयान

Tukaram Mundhe Transfer News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने अपने तबादले की चर्चाओं पर सफाई दी है। वे FDA आयुक्त बने रहेंगे और MPSC पेपर लीक मामलों की जांच करने वाले आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 13 Oct 2026, 9:42 AM IST

Tukaram Mundhe FDA transfer news

आईएएस तुकाराम मुंढे (पत्रिका फाइल फोटो)

FDA Maharashtra: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे के तबादले को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मुंढे ने स्पष्ट किया है कि उनका FDA से तबादला नहीं हुआ है और वे आयुक्त के पद पर ही कार्यरत हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए गठित होने वाले उच्चस्तरीय आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद उनके एफडीए में मौजूदा पद को लेकर सवाल उठने लगे थे।

मेरा तबादला नहीं हुआ- खुद तुकाराम मुंढे ने दी जानकारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कमान संभालने के बाद से तुकाराम मुंढे मिलावटखोरों और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। राज्यभर में असुरक्षित खाद्य पदार्थों, मिलावटी उत्पादों और घटिया दवाओं के खिलाफ एफडीए की ओर से कई कार्रवाई की गई हैं। इसके चलते मुंढे की कार्यशैली की महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा हो रही है।

इसी बीच, एमपीएससी पेपर लीक मामलों की जांच के लिए गठित होने वाले आयोग के सचिव पद पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या मुंढे का FDA से तबादला हो गया है? अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

‘मिलावटखोरों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी’

IAS तुकाराम मुंढे ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनका एफडीए से तबादला नहीं हुआ है। वे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के रूप में ही काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असुरक्षित, घटिया गुणवत्ता वाले और मिलावटी खाद्य पदार्थों के साथ ही नकली तथा घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंढे के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि MPSC जांच आयोग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बावजूद वे FDA आयुक्त के पद पर बने रहेंगे।

MPSC पेपर लीक मामले की जांच की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित किया जा रहा है। इस आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व न्यायमूर्ति दिलीप भोसले को नियुक्त किया गया है, जबकि तुकाराम मुंढे को आयोग का सचिव बनाया गया है। MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर एनसीपी शरद गुट के विधायक रोहित पवार के नेतृत्व में आंदोलन किया गया था।