12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Rains: भारी बारिश से मुंबई को मिली राहत, आज तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना

Mumbai Weather News: बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह बारिश नहीं हुई। जबकि महानगर के कुछ इलाकों में तेज धूप निकली, और अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। शहर में लोकल ट्रेन बेस्ट बस सेवाएं सामान्य चल रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 11, 2022

कर्नाटक : भारी बारिश से 7 लोगों की मौत

कर्नाटक : भारी बारिश से 7 लोगों की मौत

Mumbai Rains Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को कई दिनों बाद बारिश के कहर से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के दौर के बाद आज सुबह से शहर के कुछ हिस्सों में तेज धूप निकली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार से शहर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह बारिश नहीं हुई। जबकि महानगर के कुछ इलाकों में तेज धूप निकली, और अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे। शहर में लोकल ट्रेन बेस्ट बस सेवाएं सामान्य चल रही हैं। यह भी पढ़े-Thane: ‘वर्क फ्रॉम होम’ जॉब पाने के चक्कर में युवती को लगी लाखों की चपत, डोंबिवली पुलिस ने दर्ज किया केस

वहीँ, आईएमडी के अनुसार मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम बारिश की संभावना के चलते कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कभी-कभी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकती हैं।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 33 मिनट पर अरब सागर में 4.59 मीटर तक और रात 11 बजकर 33 मिनट के आसपास 3.81 मीटर तक ऊंची लहरें (हाई टाइड) उठ सकती हैं। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में गुरुवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 36.23 मिमी और 29.67 मिमी बारिश हुई।