
cruise
(मुंबई): देश की पहली क्रूज सेवा को शनिवार दोपहर से आम लोगों के लिए शुरू किया गया। सबसे बड़े और 131 मीटर लंबे 'अंग्रीया क्रूज' ने अपना पहला सफर मुंबई से गोवा के बीच शुरू किया। विदित हो कि 104 कमरों समेत कई किफायती सुविधाओं से लैश अंग्रीया में एक साथ 350 मुसाफिर सफर कर सकते हैं। अंग्रीया जहां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, वहीं इसके इंटीरियल को इस कदर सजाया-संवारा गया है कि लोगों को काफी सुकून मिलेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, परिवहन मंत्री रूप कुमार रावल, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, आशीष शेलार, अमृता फडणवीस, रघुराज आंगरे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
सड़कों पर ट्रैफिक होगा काम...
डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश के विकास के तहत आज ये क्रूज सेवा शुरू की गई है। इस व्यवस्था से अब ट्रांसपोर्टेशन को और भी ज्यादा विकसित किया जा सकेगा, इसके तहत अब सड़कों पर ट्रैफिक कम देखने को मिलेगा, वहीं प्रदूषण पर भी काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि समुद्री रास्ते मुंबई से गोवा जाने के लिए पूरा श्रेय नितिन गडकरी को जाता है। आज इस टर्मिनल के शुरुआत में पूर्वी किनारा लोगों के लिए यादगार रहने वाला है, जहां से देश की पहली क्रूज सेवा शुरू की गई। इस माध्यम से अब बगैर किसी प्रदूषण के यात्री समुद्र के रास्ते एक छोर से दूसरे किनारे पर आसानी से पहुंच सकेंगे। मुंबई की जीडीपी बढ़ेगी तो देश की जीडीपी में इजाफा होगा। देश की आर्थिक राजधानी का विकास होगा तो देश का विकास होगा।
देखने को मिलेगी कोस्टल एरिया की खूबसूरती...
अंग्रीया के निदेशक सिद्धार्थ नेवलकर की माने तो पहले यह क्रूज जापान से ओगासाआरा आइसलैंड के बीच चला करता था। अभी डेढ़ वर्ष पूर्व ही इसे खरीद कर मुंबई पोर्ट में अन्य जरूरी सुविधाओं समेत मॉडीफाई किया गया। यह क्रूज समुद्र के डीप में न जाकर कोस्टल एरिया में ही रहेगा, जिससे सफर के दौरान मुसाफिर कोस्टल एरिया की खूबसूरती का भी जमकर आनंद उठा सकते हैं।
अल्ट्रा मॉडर्न इवेल्यूएशन सिस्टम...
इसमें एक इनफिनिटी स्वीमिंग पूल है, जिसकी डिजाइन समुद्र के पानी में नहाने जैसा अहसास दिलाती है। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न इवेल्यूएशन सिस्टम लगाया गया। इससे आपात स्थिति में इसे 20 से 30 मिनट में खाली किया जा सकता है। इसके अलावा, 14 घंटे की इस यात्रा में भरपूर सुविधायें और गतिविधियां हैं, जिनमें इन्फिनिटी पूल और 2 मंजिलों वाला लाउंज, 6 बार, एक दिलकश कैफे 'एंकोरा' और एक बढ़िया रेस्तरां 'कोरल रीफ' शामिल है, जिसे जो कुछ पसंद हो वो इन बेहिसाब विकल्प में से चुन सकता है।
Published on:
20 Oct 2018 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
