Devendra Fadnavis on Ranveer Allahabadia Remark: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) को लेकर मचा बवाल बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो का नया एपिसोड आया था, जिसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन यूट्यूबर आशीष चंचलानी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा शामिल हुए थे। इस शो में कथित तौर पर माता-पिता को लेकर भद्दी टिप्पणियां की गई। जिसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और कार्रवाई की मांग उठ रही है। इस बीच, यह मामला मुंबई पुलिस और महिला आयोग तक पहुंच गया है और शिकायत दर्ज कराई गई है।