1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 May 2018, 7:25 PM IST

iqbal kasker file photo

iqbal kasker file photo

(मुंबई): अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठाणे केंद्रीय कारागार में कैद कासकर (56) को जेल अधिकारियों ने अस्पताल भेजा और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती किया गया है। कासकर को रात सवा दस बजे अस्पताल लाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

पिछले साल किया गया था गिरफ्तार

फिरौती के एक मामले में कासकर को पिछले साल 18 सितंबर को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कासकर के साथ इसरार सईद और मुमताज शेख को भी गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर पीड़ित से चार फ्लैटों के अलावा 30 लाख रुपए नकद लेने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी कासकर के खिलाफ फिरौती और संपत्ति के अवैध लेन-देन के लिए जांच शुरू की है। इकबाल को संयुक्त अरब अमीरात ने 2003 में भारत को सौंपा था।

दाऊद इब्राहिम से बात करता था इकबाल

गौरलतब है कि पिछले वर्ष सितंबर में इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया गया। इकबाल की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए। इकबाल के एक्टॉर्शन धंधे से जुड़े होने की बात सामने आई। बताया गया कि इकबाल 2013 से ही एक्टॉर्शन का धंधा चला रहा है। इकबाल के इस काम में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शामिल होने की जांच भी की गई। यह भी बताया गया कि कई बिल्डर और नेता भी इकबाल के इस धंधे से जुड़े थे। यह नेता और बिल्डर ही इकबाल को अन्य बिल्डरों के नंबर उपलब्ध करवाते थे। जिसके बाद इकबाल इनसे संपर्क स्थापित कर फिरौती की मांग करता था। गिरफ्तारी के बाद इकबाल ने पुलिस के सामने यह बात कबूल कि की वह अपने भाई दाऊद इब्राहिम से बात करता है और बात करने के लिए वह ई-मेल का प्रयोग करता है।

यह भी पढ़े:कई बड़ी हस्तियों से जुड़े हैं दाऊद के भाई इकबाल कासकर के तार
यह भी पढ़े:पुलिस से बचने केे लिए इस तरह से दाऊद से बात करता था इकबाल कासकर

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़