
मुंबई: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, कई लोग बुरी तरह झुलसे
नई दिल्ली। मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इमारत में लगी भीषण आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
आपको बता दें कि गोरेगाव के उपनगरीय क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गांडियों को मौके पर रवाना किया गया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जवान दमकल की गाड़ियों का सहयोग कर आग बुझाने और बचाव कार्य में लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों को चौथे और पांचवे मंजिल से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
9 मंजिला है यह इमारत
बता दें कि ये आग शाम करीब साढ़े चार बजे टेक्नीक प्लस वन इमारत के बेसमेंट में लगी। मौके पर पहुंची दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि राहत बचाव का कार्य चल रहा है और इस दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि इमारत के सातवें मंजिल पर एक व्यक्ति फंस गया था। उस व्यक्ति का दाहिना हाथ चोटिल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि टेक्नीक प्लस वन की बहुमंजिला इमारत में एक बेसमेंट, दो पोडियम और 9 मंजिलें हैं। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य लागातार जारी है हालांकि हमें अभी अधिक जानकारी के लिए और इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि राहत-बचाव कार्य खत्म होने के बाद हीं बताया जा सकता है कि इस भीषण आग से जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।
Updated on:
28 May 2018, 1:24 AM IST
Published on:
28 May 2018, 1:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.