28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और त्रिकुटा पर्वत पर लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी
Play video

Video: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और त्रिकुटा पर्वत पर लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी

भीषण आग के कारण वैष्णो देवी के मंदिर तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 May 2018, 7:00 AM IST

जम्मू-कश्मीर। इस भीषण गर्मी के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों के जंगलों में लगी आग ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। जहां एक और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है वहीं दूसरी और जम्मू–कश्मीर राजौरी के किला दरहोल और त्रिकुटा पर्वत के जंगलों में लगी आग ने लोंगों को जीना मुहाल कर दिया है। वैष्णो देवी के मंदिर तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिये गए है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से दमकल की 100 से ज्यादा गाड़ियां आग को बुझाने का काम कर रही है। भीषण आग के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले करीब 2000 से अधिक यात्री मंदिर के रास्ते और मंदिर भवन में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जंगलों में लगी आग के कारण अब तक लाखों की प्राकृतिक संपदा नष्ट हो चुकी है जबकि जीव-जन्तुओं के जीवन पर संकट मंडराने लगा है। कई पशु-पक्षी अपनी जान भी गवां चुके हैं। फिलहाल वैष्णोदेवी के मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत