22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dahi Handi: मुंबई में बीजेपी ने 400 जगहों पर टांगी मटकी, 31 आयोजनों में जाएंगे CM, निशाने पर युवा वोटर

Dahi Handi: बीजेपी ने 400 जगहों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता भी शहर के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 07, 2023

mumbai_dahi_handi.jpg

Dahi Handi 2023 Celebration in Mumbai Thane

Dahi Handi 2023 in Mumbai Thane: कृष्ण जन्माष्टमी 2023 (Krishna Janmashtami 2023) के अवसर पर आज मुंबई में दही हांडी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालाँकि दही हांडी उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी राजनीतिक दलों व नेताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। खासकर युवा वोटरों को लुभाने की कोशिश सबसे ज्यादा हो रही है। अकेले बीजेपी ने 400 जगहों पर दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता भी शहर के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी की मुंबई इकाई ने महानगर में दही हांडी के 400 कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, इस साल की दही हांडी मुंबई में बदलाव लाएगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेताओं, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह भी पढ़े-Dahi Handi 2023: मुंबई-ठाणे में दही हांडी की धूम, इन जगहों पर फूटेगी सबसे ऊंची मटकी, BMC ने की खास तैयारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिन भर मुंबई-ठाणे और उसके आसपास 31 दही हांडी मंडलों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आठ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

इन दही हांडी कार्यक्रमों में जाएंगे मुख्यमंत्री-


क्या है नेताओं की एंट्री की वजह?

दरअसल आज का दही हांडी उत्सव अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी बड़ा उत्सव है। साथ ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव भी 2022 की शुरुआत से लंबित हैं। बीएमसी चुनाव भी आगामी महीनों में होने की उम्मीद है। बीएमसी पर 1997 से 2022 के बीच 25 वर्षों तक उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट का नियंत्रण रहा था। जबकि देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय पर बीजेपी कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही वजह है कि शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली के जंबूरी मैदान में भी बीजेपी दही हांडी कार्यक्रम कर रही है।

मालूम हो कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रतीक के रूप में दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इन कार्यक्रमों में युवाओं की टोली हिस्सा लेती हैं, जिन्हें गोविंदा कहा जाता है। ये गोविंदा दही से भरे बर्तन (हांडी) को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। इस साल मुंबई में 15 हजार से अधिक दही हांडी लगाए जाने का अनुमान है। जबकि अकेले मुंबई में करीब 900 गोविंदा टोलियां इस उत्सव में शामिल हैं।