6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में खिलौने वाली बंदूक दिखाकर लूटे 10 लाख के गहने, ऐसे दिया घटना को अंजाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक शख्स ने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर एक ज्वेलरी की शॉप से 10 लाख रुपये की गहनों की लूट की है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी शख्स ज्वेलरी की दुकान में कस्टमर बनकर घुसा था और फिर उसने खिलौने वाली बंदूक दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification
arrest.jpg

Arrest

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लूटपाट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में एक कैब ड्राइवर खिलौने वाली बंदूक से डराकर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को नालासोपारा पुलिस ने 25 साल के एक शख्स को खिलौने की बंदूक का उपयोग कर एक सोने की दुकान लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश रामानंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के दिवा में रहने वाला है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी एक कैब ड्राइवर है, उसने कथित तौर पर 26 नवंबर को नालासोपारा में नेकलेस ज्वेलरी शॉप से खिलौने की बंदूक दिखाकर 10 लाख रुपए के गहनों की लूट की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए 24 नवंबर को जौहरी की दुकान के आसपास का अच्छे से अध्ययन किया था। यह भी पढ़े: पुणे में आईटी इंजीनियर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 2 साल पहले की थी शादी

बता दें कि पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही डकैती के कुछ मामले दर्ज हैं। आरोपी ने 24 नवंबर को नालासोपारा में एक पैसेंजर को छोड़ा था। इस दौरान उसने इलाके का अच्छे से अध्ययन किया था और नेकलेस ज्वेलरी शॉप को अपना टारगेट बनाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर लाखों रुपये का कर्ज है। इसलिए उसने छोटी या फिर बिना किसी निगरानी वाली गहने की दुकान को लूटने का मन बनाया।

नालासोपारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एक दुकान से खिलौने वाली बंदूक खरीदने के बाद, वह गहने की शॉप में गया और खुद को एक कस्टमर बताया। फिर उसने दुकान के मालिक सुरेश कुमार धाकड़ से चांदी के कुछ गहने दिखाने की अपील की।

ऐसे दिया घटना को अंजाम: गहनों की खरीद का दिखावा करने के कुछ देर बाद आरोपी ने अपना बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। दुकान के मालिक सुरेश ने उसे बैग नीचे रखने के लिए कहा। इतने में आरोपी ने अपने बैग से एक 'बंदूक' निकाली और दुकान के मालिक सुरेश पर सर पर तान दी। पुलिस ने बताया कि सुरेश ने बंदूक देखी तो आरोपी पर हमला कर दिया और इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

वहीं आसपास के राहगीरों को लगा कि दोनों आपस में केवल लड़ रहे हैं और उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया, जबकि आरोपी 10 लाख रुपये के गोल्ड लेकर फरार हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुंबई अहमदाबाद हाईवे तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने पाया कि आरोपी मौके से भागने के लिए कैब में सवार हो गया था। कैब की डिटेल मिलने के बाद पुलिस की टीम दिवा पहुंची, जहां आरोपी रहता था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ नागपाड़ा, वाशी और रबाले थानों में ज्वेलरी स्टोर लूटने के तीन केस दर्ज हैं।