6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karjat Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रेल रूट पर पहाड़ खिसका, पटरियों पर आया मलबा; कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Karjat Lonavala train diversion: कर्जत और लोनावला के बीच कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद अचानक गिरे पहाड़ों के मलबे ने मुंबई डिविजन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कई मुख्य ट्रेनें रद्द और डायवर्ट होने से हजारों यात्री फंसे, सफर पर निकलने से पहले जरूर देख लें यह जरूरी अपडेट।
2 min read
Google source verification
Trains cancelled due to rain

बारिश के चलते ट्रेनें रद्द (फोटो- ANI)

Central Railway train cancellation: लोनावला और कर्जत के बीच घाट सेक्शन में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी और चिंताजनक खबर है। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते दक्षिण-पूर्व घाट (South East Ghat) पर अचानक एक बड़ा भूस्खलन (Landslide) हो गया है। ठाकुरवाड़ी (TKW) और मंकी हिल लूप केबिन (MHLC) के बीच अप मुख्य लाइन (UPML) पर भारी मात्रा में पहाड़ों का मलबा और बोल्डर आ गिरे हैं। इस घटना के बाद मुंबई डिवीजन की रेल सेवाओं में भारी अफरा-तफरी मच गई है, जिसके चलते मध्य रेलवे (Central Railway) को तुरंत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द और डायवर्ट करनी पड़ी हैं।

MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन में टनल 2 के एग्जिट के पास जबरदस्त बारिश के बीच भूस्खलन हुआ है। सुरक्षा कारणों की वजह से सुबह 4 बजे से ही ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया गया है। हम हाईवे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

आफत बनकर बरस रही है बारिश

भले ही देश भर में मानसून ने देर से दस्तक दी हो, लेकिन मुंबई में अब बारिश आफत बनकर बरस रही है। बीते रविवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलते जानमाल को भारी नुकसान हुआ। मुंबई एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा बाधित हुई। बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।

300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज

रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई इलाकों में 200 से 300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मरीन ड्राइव व गेटवे ऑफ इंडिया के पास ऊंची लहरें देखी गई। कई बीच पर समंदर में उफान देखा गया।

सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

मुंबई में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सोमवार को सभी सरकारी एवं निजी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। कुर्ला वेस्ट के कमानी इलाके में गोम्स गाउन बिल्डिंग के पास हिंदी बीएमसी स्कूल के पास एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंडावाला की मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई। मुंबई के कुर्ला में रविवार को भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।