
Landeware orchestra
(मुंबई): देश की आर्थिक राजधानी और बॉलीवुड की करिश्माई नगरी मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम में सोमवार देर शाम को मौसम संगीतमय हो गया। महाराष्ट्र टूरिज्म डवलपमेन्ट कारपोरेशन (एमटीडीसी) की तरफ से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कई कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुंबई के एतिहासिक, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में प्रोजेक्टर से जानकारी दी गई। साथ ही महाराष्ट्र की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा को अवगत कराने के लिए की कलाकृतियों का एमटीडीसी की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा स्विट्जरलैंड के लैंडवेयर ऑर्केस्ट्रा की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। बेनेडिक्ट हयोज के मार्गदर्शन में स्विस कथक नृत्यांगना गौरी प्रिसिला ब्रुहार्ट ने मनमोहित नृत्य पेश करते हुए मौजूद लोगों को एक अनोखे और सुरीले संगीत की अनुभूति कराई।
ऑर्केस्ट्रा ने बांधा समा...
महाराष्ट्र पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने मौके की नजाकत को भांपते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर्यटन के विकास व प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महाराष्ट्र की संस्कृति, सभ्यता, परम्परा, इतिहास से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है। भारत और स्विट्जरलैंड के रिश्ते तो पहले से ही बेहतर हैं और बॉलीवुड ने इसे और मजबूत किया है। स्विट्जरलैंड के काउंसिल जनरल आरथिमर हरडिगर ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के संबंध भारत की
आजादी के बाद से मजबूत हैं, इसलिए यहां हमारे ऑर्केस्ट्रा की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। दिल्ली और जयपुर में भी यह संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारत की परम्परा, इतिहास, सभ्यता, कला बहुत अद्भुत और समृद्ध है। इस कार्यक्रम से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।
बॉलीवुड की जमकर तारीफ...
जापान, चीन, ईरान, अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के साथ विश्व स्तर में नायाब धुन की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे इस ऑर्केस्ट्रा की धुन अब मुंबई में भी सुनाई दी। इसके लिए आज महाराष्ट्र पर्यटन और एमटीडीसी की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय में प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मायानगरी के समुद्र तट, हिल स्टेशन, प्राकृतिक गुफाओं, झरने, शानदार किलों, विभिन्न त्योहार, संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थानों समेत बॉलीवुड की भी जमकर तारीफ की गई।
Published on:
22 Oct 2018 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
