मालगाड़ी के चपेट में आए कई मजदूर...
वहीं भारतीय रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि औरंगाबाद से कई मजदूर पैदल सफर कर आ रहे थे, कुछ किलोमीटर चलने के बाद ये लोग ट्रैक पर आराम करने के लिए रुके, उस वक्त मालगाड़ी आई और उसकी चपेट में कुछ मजदूर आ गए। देश के अलग-अलग हिस्सों में अब राज्य सरकारों की ओर से की गई सिफारिश पर स्पेशल श्रमिक ट्रेन चलवाई जा रही है। इस दौरान राज्य सरकारों की ओर से जो लिस्ट दी जा रही है, उन्हें ही ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जा रही है।