वहीँ, कांग्रेस के उमरेड से विधायक राजू पारवे ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह आज ही सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। पारवे लंबे समय से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे हैं। राजू पारवे को रामटेक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता हैं।