
मुंबई के करीब देवगिरी एक्सप्रेस में लूटपाट
Mumbai Kalyan News: मुंबई के नजदीक कल्याण रेलवे स्टेशन के पास देवगिरी एक्सप्रेस में लूटपाट की वारदात हुई है। घटना कसारा और कल्याण के बीच हुई। नांदेड़ से मुंबई आ रही देवगिरी एक्सप्रेस में करीब 15 यात्रियों को धारदार हथियार से डराकर आठ से दस लुटेरों ने लूटा। हालांकि, ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके चलते रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आई और कई आरोपियों को पकड़ लिया।
देवगिरी एक्सप्रेस के कसारा स्टेशन से रवाना होने के बाद नशे में धुत आठ युवक एस-1 और एस-2 कोच में घुसे। चाकू और ब्लेड दिखाकर यात्रियों से कीमती सामान और रुपये छीन लिये। जबकि विरोध करने पर कुछ यात्रियों को पीटा गया। करीब एक घंटे तक यह सब चलता रहा। दोनों डिब्बों में मौजूद लोग दहशत में आ गए। यह भी पढ़े-मुंबई के गोरेगांव में 1600 रूपये में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार
इस बीच कुछ साहसी यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकेश ढगे के मार्गदर्शन में जीआरपी पुलिस की एक टीम कल्याण स्टेशन पहुंची। वहां जाल बिछाकर दोनों बोगियों में पुलिसकर्मी घुस गए। सभी आरोपियों को दबोच लिया गया, हालांकि, जब तक सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया, तब तक ट्रेन ठाणे की ओर रवाना हो चुकी थी।
बाद में जब ट्रेन दादर स्टेशन पहुंची तो सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन लाया गया। आरोपियों की पहचान रोहित जाधव, विलास लांडगे, कपिल उर्फ प्रकाश निकम, करण वाहने, राहुल राठौड़, नीलेश चव्हाण के तौर पर हुई हैं। इन आरोपियों के साथ दो नाबालिग आरोपी भी पकड़े गए है, उन्हें बाल सुधर केंद्र भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को कल्याण रेलवे कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। सभी आरोपी औरंगाबाद के रहने वाले हैं और सभी पर पहले से अपराधिक मामले दर्ज है।
Published on:
08 Dec 2022 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
