22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lunar Eclipse in Maharashtra: चंद्र ग्रहण देखने का मौका! जानें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और औरंगाबाद में आज कब दिखेगा

Maharashtra Chandra Graham 2022 Timing: मुंबई में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा और उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा। मुंबई में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 18 मिनट तक की होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 08, 2022

Chandra Grahan 2022 in Maharashtra

महाराष्ट्र में आज होगा चंद्र गहण का दीदार

Maharashtra Mumbai Pune Nagpur Kolhapur Nasik Lunar Eclipse Timing: दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण (Continental Solar Eclipse) देखने के बाद आज (8 नवंबर) देश और महाराष्ट्र में एक और महत्वपूर्ण खगोलीय घटना देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के लगभग एक पखवाड़े बाद महाराष्ट्र में आज चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। हांलाकि ग्रहण की आंशिक और पूर्णावस्था का आरंभ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही शुरू हो चुकी होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था (Total Lunar Eclipse) एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। जबकि देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। यह भी पढ़े-Solar Eclipse in Maharashtra: मुंबई, पुणे, नागपुर और औरंगाबाद में दिखा सूर्य ग्रहण


महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण का समय-

मुंबई में आज चंद्रोदय का समय- 18.01 बजे (18 मिनट तक दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण)

पुणे में आज चंद्रोदय का समय- 17.58 बजे (21 मिनट तक दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण)

नागपुर में आज चंद्रोदय का समय- 17.32 बजे (47 मिनट तक दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण)

कोल्हापुर में आज चंद्रोदय का समय- 17.59 बजे (20 मिनट तक दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण)

नासिक में आज चंद्रोदय का समय- 17.56 बजे (23 मिनट तक दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण)

भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और 3 बजकर 46 मिनट पर यह पूर्ण चरण में पहुंच जाएगा। 4 बजकर 30 के आसपास चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। जबकि पूर्ण ग्रहण 5 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, जबकि आंशिक ग्रहण शाम के 6 बजकर 19 मिनट के आसपास खत्म होगा।

देश के पूर्वी भाग में स्थित शहरों- कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। यानी कोलकाता सहित पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण के गवाह बन सकेंगे। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी तथा चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहाँ चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।

वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा और उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा। मुंबई में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 18 मिनट तक की होगी।

भारत में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित होगा जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को घटित हुआ था जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की प्रतिछाया से आवृत (Umbral Shadow) हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रतिछाया (Shadow Of Earth) से ढक पाता है। भारत में अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को दिखाई देगा।

Lunar Eclipse (November 8, 2022) Live Streaming-