
Maha corona: ...तो लोकल ट्रेन और बस होगी बंद , सरकारी कार्यालय अभी खुले रहेंगे , छुट्टी नहीं .
मुंबई। कोरोना वायरस को रोकने के लिए मुंबई में लोकल ट्रेन और बस सेवा फिलहाल नहीं रुकेगी . मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कबिनेट की बैठक के बाद कहा कि Patrika .com/mumbai-news/maha-politics-ajit-pawar-save-adity-thakre-from-opposition-5827720/" target="_blank">बस और ट्रेन सेवा जीवनावश्यक सेवा है . इसे अभी बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन लोगों ने यदि सहयोग नहीं किया तो बस -ट्रेन निश्चित बंद कर दी जाएगी . सरकारी कार्यालय भी खुले रहेंगे , मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना को लेकर तरह तरह के कदम उठायें जा रहे हैं . शिर्डी के साईं बाबा और शनि शिन्गनापुर के पट बंद कर दिया गया . वेस्टर्न और सेन्ट्रल रेलवे ने भी स्टेशनों पर भीड़ रोकने के लिए आगामी 31 मार्च तक प्लेटफोर्म टिकट 10 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए और 23 एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया है. कोरोना संक्रमण प्रसार रोकने के लिए पुलिस को भी शराब पीकर गाडी चलाने वालों के जाँच के लिए मशीन उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया है .इतना ही नहीं विश्वप्रसिद्ध मुंबई के जुहू बीच को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है .यहाँ बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं .
मंगलवार को सुबह कस्तूरबा अस्पताल में जिस व्यक्ति की मौत हुई वह दुबई से आया हुआ था . उसे कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया था | लेकिन वंहा उपचार के दौरान सोमवार देररात उसकी मौत हो गई है |
राज्य में अभी तक कोरोना बाधित देश से 1063 यात्री आ चुके है | 18 जनवरी से बुखार , सर्दी , खांसी आदि लक्षण पाए जाने पर राज्य के अलग अलग सेंटर में अभी तक 974 लोगो को भर्ती किया गया है | इसमें से 717 लोगो का ब्लड रिपोर्ट निगेटिव आया है जब की 40 लोग पॉजिटिव मिले हैं .
मुख्यमंत्री
कोरोना वायरस को रोकने के लिए बुलाई गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बस -ट्रेन को अभी बंद नहीं किया गया है .लेकिन लोगों ने यदि सहयोग नहीं किया ,लोगों ने अनावश्यक यात्रा बंद नहीं किया , ट्रेन और बसों में भीड़ वैसे ही दिखी तो सरकार बस और ट्रेन सेवा को बंद कर सकती है . उन्होंने चेतावनी दिया कि ऐसे कदम उठाने के लिए लोग मजबूर ना करें , बल्कि सरकार का सहयोग करें . सरकारी कार्यलय बंद करने के अधिकार भी जिलाधिकारी को दिए गए हैं . जरुरत पड़ने पर वे निर्णय ले सकते हैं . पुणे के दुकानदारों की तर्ज पर अन्य शहरों में भी लोगों को खुद आगे आकर अपने गैर जरुरी सामानों की दुकाने बंद करने की आवश्यकता है . साथ ही जो धार्मिक स्थल बंद नहीं हुए है वे भी बंद करें .
पुणे में सतर्कता
पुणे में सभी सरकारी कार्यालय आगले 7 दिनों तक बंद रहेंगे , नए आधार कार्ड , लाइसेंस आदि बायोमेट्रिक प्रणाली वाले सभी काम बंद रहेंगे . आरटीओ को पूरी तरह से बंद किया गया है .सुरक्षा व्यवस्था के लिए यदि पुलिस कम पड़ी तो होमगार्ड को तैनात किया जाएगा .
मुख्य मुद्दे
पुणे में सरकारी कार्यालय 7 दिन के लिए बंद
वर्क टू होम को प्राथमिकता
पुणे में बार, रेस्टारेंट भी बंद करने का निर्देश
ड्रिंकिंग ड्राइव के तहत मशीन का उपयोग नहीं .
शिर्डी साईबाबा और शनि शिन्गनापुर के पाट बंद
विश्वप्रसिद्ध जुहू बीच पर्यटकों के लिए बंद
स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे प्लेटफोर्म टिकट 50 रुपए हुआ
वेस्टर्न और सेन्ट्रल रेलवे की कुल 23 ट्रेने रद्द .
यात्रा रद्द कर टिकट वापसी के लिए काउंटर पर बेकाबू भीड़
फिल्म इंडस्ट्रीज को 17 सौ करोड़ रुपए नुकसान हो सकता है
Published on:
17 Mar 2020 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
