
Maha news corona: आगामी 30 तक लोकडाउन बढ़ने की संभावना
मुम्बई । कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए महाराष्ट्र में 14 अप्रैल को खत्म होने वाले लॉकडाउन को आगामी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विडिओ कांफ्रेंसिंग से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है । लोगों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। इस बीच यदि लाॅकडाउन को खोला गया तो स्थिति और भयानक हो सकती है। इस लिए राज्य सरकार लॉकडाउन को जारी रखने के पक्ष में है। कम से कम आगामी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उसके बाद भी स्थिति को देखकर सरकार विचार करेगी।
राज्य की जनता को उन्होंने आश्वस्त किया कि यह लड़ाई हम जरूर जीतेंगे। जनता को खबरदार होने की आवश्यकता है । सरकार जवाबदारी से कोरोना का मुकाबला कर रही है ।
पीएम का मिल रहा है साथ
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की , कहा कि जिस तरह से वे इस।महामारी में राज्यों को सहयोग कर रहे है वह देश को मजबूत बनाता है । हम पीएम के साथ है। और उनका साथ भी हमे मिल रहा है । ऐसे ही रह तो भारत् को विश्व का सबसे ताकतवर देश होने से कोई नही रोक सकता है । राज्य सरकार और केंद्र सरकार सभी एक साथ मिलकर काम कर रही है ।
कोरोना को हराना हमारे हाथ में
इस बीमारी का एक ही इलाज से घरों से ना निकलें। लोगों सहयोग करें और घरों से बाहर नहीं निकले ,वर्क फ्रॉम होम हो सकता है तो करें। जितना ज्यादा लोग घर में रहेंगे उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जितना बहुत जरूरी है। इसे हराना अपने हाथ में है।
14 के बाद क्या , जल्द दी जाएगी सूचना
उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति और अन्य काम काज जैसे परीक्षा होना , स्वास्थ्य सेवाएं , नौकरी, व्यवसाय, उद्योग धंधे आदि को लेकर भी बैठक जारी है ।तमाम विचार कर हल निकालने का काम शुरू है। आगामी 14 अप्रैल के बाद इसकी सूचना दी जाएगी।
पीएम को मैने खुद कहा
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात हुई। जिसमें पहला मौका महाराष्ट्र को मिला और महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होने के नाते मैंने स्वयं कहा कि लॉकडाउन को खत्म नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र से अभी लॉक डाउन हटाने की स्थिति नहीं है।
उन्होंने कहा कि उल्टी सीधी खबरें आ रही थी इन सब को देखते हुए मैंने खुद आगे आकर जनता को बताना बेहतर समझा।
राजनीति का समय नही
उन्होंने कहा कि यह समय संकट का है राजनीती करने का समय नहीं है। जो लोग कर रहे हैं। उन्हें भी समझ जाना चाहिए। राजनीति करने से राज्य के सभी दल बाज आ जाएं। इसके बजाय देश को इस संकट से उबारने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं।
लड़ाई हम पक्का जीतेंगे
राज्य सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने में सफल है। यह वायरस किसी को भी हो सकता है। जाति ,धर्म ,पात् नहीं देखता है । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को हो गया है। तो आम जनता का क्या । इससे बचने के लिए हमें साथ आना होगा और सावधान रहना होगा।
इससे लड़ने के लिए जीत की मानसिकता जरूरी है ।यह लड़ाई हमे लड़नी होगी और हम पक्का जीतेंगे।
Published on:
11 Apr 2020 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
