12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maha News: तानाजी को यूपी में दुलार, तो महाराष्ट्र में इन्तजार

तानाजी (Tanaji malsure) कर्मभूमि महाराष्ट्र( Maharashtra) मेंअब भी इंतज़ार (Waiting) हो रहा है। उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh , Hariyana) और हरियाणा सरकारों ने उक्त फिल्म को टेक्स फ्री(tex free)कर दिया . महाराष्ट्र की सरकार अब तक इस फिल्म को करमुक्त करने का विचार ही कर रही है। इस फिल्म को टेक्स फ्री करने की पिछले कई दिनों से मांग बढ़ती जा रही है।

2 min read
Google source verification
Maha News: तानाजी को यूपी में दुलार, तो महाराष्ट्र में इन्तजार

Maha News: तानाजी को यूपी में दुलार, तो महाराष्ट्र में इन्तजार

मुंबई। मराठा योद्धा और शूरवीर सरदार तानाजी मालुसरे के जीवनी पर आधारित फिल्म तानाजी की जन्म भूमि भले महाराष्ट्र हो लेकिन उनको प्यार उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मिल रहा है। तानाजी फिल्म को उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी सफलता मिल रही है। वहां की सरकारों ने उक्त फिल्म को टेक्स फ्री कर दिया , लेकिन तानाजी कर्मभूमि महाराष्ट्र मेंअब भी इंतज़ार हो रहा है। महाराष्ट्र की सरकार अब तक इस फिल्म को करमुक्त करने का विचार ही कर रही है। जबकि इस फिल्म को टेक्स फ्री करने की पिछले कई दिनों से मांग बढ़ती जा रही है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन दिन पहले ही इस फिल्म को टेक्स फ्री किया तो वाही हरियाणा सरकार ने भी दो दिन पहले इस फिल्म को टेक्स फ्री किया। इस फिल्म से लोगों को प्रेरणा और देश के इतिहास को बढ़ावा मिलने के उद्देश्य से उक्त राज्यों ने इसे कर मुक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सुजीत सिंह ठाकुर औरमुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने पहले मांग की , फिर विधानसभा में विपक्ष नेता देवेन्द्र फडनवीस ने भी पत्र लिखाकर मुख्यमंत्री से इस फिल्म को कर मुक्त करने की मांग की लेकिन सरकार के मंत्रियों का एकही जवाब है कि सरकार इस पर विचार कर रही है। दरअसल मामला क्रेडिट का है। राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार इस मामले में भाजपा को किसी भी प्रकार का श्रेय नहीं देना चाहती है। नतीजन इस मामले को वह लम्बा खींच रही है।

कौन थे तानाजी मालसुरे , गड़ आला, पण सिंह गेला

तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के परम मित्र थे। वर्ष 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसने मराठाओं के विजय के मार्ग को प्रशस्त किया था। उनकी वीरता और बल के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज उन्हें सिंह कहा करते थे। तानाजी मालुसरे का जन्म सतारा जिले के जवाली तालुका के गोडोली गांव में 1600 ईस्वी में हुआ था। तानाजी मालुसरे ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अपने पुत्र के विवाह और अपने परिवार की भी परवाह न करते हुए भी शिवाजी महाराज की आज्ञा मानी और सिंहगढ़ किले की लड़ाई लड़ी और जीत भी हासिल करवाई। लेकिन दुर्भाग्य से तानाजी इस जंग में वीरगति को प्राप्त हुए, तभी शिवाजी महाराज ने कहा था कि गड़ आला, पण सिंह गेला।