
maha politics: महाराष्ट्र में इनकी बनेगी सरकार, राजयपाल ने बुलाया !
मुंबई . राज्य में सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को आमंत्रित किया है .पत्र जारी कर कोश्यारी ने भाजपा के नेता देवेन्द्र फडनवीस को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए बुलाया है . रविवार को भाजपा कोर कमिटी की बैठक में इस पत्र पर चर्चा होगी . इस बैठक में कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित होंगे . राजभवन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा को पत्र जारी कर दिया गया है .
राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजी आने के 17 दिनों से सरकार का गठन नहीं हो पाया है. विधानसभा चुनाव के नतीजो में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है .भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना के बीच तनाव हैं .जिसके चलते महायुती की दोनों पार्टिया सरकार स्थापना को लेकर अब तक राज्यपाल के पास दावा नहीं कर पाई .
भाजपा -शिवसेना के पास 161 विधायक है . जबकि सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का साथ होना जरुरी है . बहुमत के लिए महायुती के पास पूरा अकड़ा है लेकिन भाजपा सेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे तनाव के बीच दोनों में से कोई भी अकेले नहीं जा पा रहा है .
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता सुधीर मुन्गंतिवार ने कहा कि अबतक राज्यपाल की तरफ से कोई पत्र भाजपा को नहीं मिला है . पत्र मिलने के साथ ही भाजपा कोर कमिटी की बैठक में निर्णय होगा . मुन्गंतिवार ने कहा कि बहुमत सिद्ध करने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है .
सरकार समय लेगी और फिर बहुमत साबित करेगी .
विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 105 सीटें मिली तो शिवसेना को 56 , एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली है . बाकि अन्य को मिली है .
भाजपा को झटका देने की तैयारी में शिवसेना
---------------------
असमंजस में भाजपा , शिवसेना भी सकते में
उल्लेखनीय है कि भाजपा राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश में कर रही है . शिवसेना भी भाजपा के इस दावे का स्वागत कर रही है , लेकिन समर्थन देगी की नही, इस पर शिवसेना स्पष्ट नहीं है . शिवसेना राज्य में एनसीपी और कांग्रेस के सहारे खुद की पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने पर अडिग है . शिवसेना के सपने में विघ्न भी दिख रहा है . कांग्रेस और एनसीपी ने शिवसेना को अभी तक खुला समर्थन देने की कोई घोषणा नहीं की है .
देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि राज्यपाल ने यदि आमंत्रित किया है तो भाजपा सरकार बनाने के लिए आगे जाएगी . जैसे ही राज्यपाल का पत्र मिलेगा सरकार के गठन के लिए हम पार्टी में चर्चा कर निर्णय लेंगे .
भाजपा के साथ सरकार बनाने पर उद्धव ने भी कहा कि भाजपा झूठ बोलना छोड़ दे, तब जाकर कुछ बात बनेगी .
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि एनसीपी को जनता ने विपक्ष के लिए जनादेश दिया है . ऐसे में शिवसेना को समर्थन देने के मामले पर अभी तक कोई विचार नहीं हुआ हैं .
Updated on:
09 Nov 2019 09:10 pm
Published on:
09 Nov 2019 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
