महाराष्ट्र के सोलापुर में 12 हिरणों की मौत
Deer Dies After Jumping From Solapur Bridge: महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur News) में एक हादसे में 12 हिरणों (Deer) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि सोलापुर जिले में सोलापुर-मंडरूप बाईपास रोड (Solapur-Mandrup Bypass Road) पर एक पुल से कूदने के बाद बारह हिरणों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हिरणों के शवों को हाईवे से हटाया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना केगाव गांव के पास शनिवार शाम के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से एक के बाद एक कई हिरण गिरे। हिरणों का झुंड पुल से नीचे गिरने से हड़कंप मचा गया है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। यह भी पढ़े-सावधान! महाराष्ट्र में जेली चॉकलेट ने ली 9 महीने के बच्चे की जान, कभी न करें यह गलती
बताया जा रहा है कि कुछ घायल हिरणों को इलाज के लिए वन विभाग की देखरेख में भर्ती कराया गया है। हाल ही में केगाव विजापूर हाईवे पर बायपास रोड पर अंडर पास टनल का निर्माण किया गया है। जिस स्थान से हिरणों का झुंड गिरा, उसकी ऊँचाई 30 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। माना जा रहा है कि अंधेरे में हिरणों को अंडरपास की ऊंचाई का अनुमान नहीं हुआ और यह हादसा हो गया।

Published on:
29 Jan 2023 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग