24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरक्षण के लिए मौत को गले लगा रहे मराठा युवा, 12 घंटे के अंदर 2 ने लगाई फांसी, मराठवाडा में हड़कंप

Maratha Youth Suicide: मराठवाडा में मराठा आरक्षण की खातिर एक के बाद एक आत्महत्याओं से हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 26, 2023

maratha_protest_suicide.jpg

मराठा आरक्षण के लिए दो युवकों ने की आत्महत्या

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में युवाओं की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महज 12 घंटे के अंदर मराठवाडा में एक युवक ने घर पर तो दूसरे ने अपने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों युवकों ने सुसाइड नोट में मराठा आरक्षण की मांग की है।

मराठों के लिए आरक्षण लागू करने में हो रही देरी के कारण आज सुबह हिंगोली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद मराठवाडा क्षेत्र के ही छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक और युवक ने मौत को गले लगा लिया। मृत युवक का नाम गणेश काकासाहेब कुबेर है। आत्महत्या करने से पहले गणेश ने कथित तौर पर स्कूल बोर्ड पर अपना सुसाइड नोट लिखा था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में नहीं थम रहा आरक्षण के लिए जान देने का सिलसिला, 24 घंटे में 3 युवाओं ने की आत्महत्या


‘आरक्षण मिलने पर करना अंतिम संस्कार...’

मिली जानकारी के मुताबिक, मराठा आरक्षण के लिए छत्रपति संभाजीनगर के आपतगांव में मराठा युवक के फांसी लगाने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक गणेश ने स्कूल के बोर्ड पर लिखा, “जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता, मेरा अंतिम संस्कार नहीं करना।" इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई।

भड़के ग्रामीण, पुलिस बल तैनात

गणेश कुबेर की आत्महत्या की घटना की जानकारी जंगल की आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। इस बीच, तो मौके पर चिखलठाना पुलिस, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, नायब तहसीलदार और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों में बहुत रोष है और उन्होंने मांग की है कि आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी या बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस संबंध में लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक शव को पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा और दाह संस्कार नहीं किया जायेगा। गणेश के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं।

हिंगोली में युवक ने की आत्महत्या

छत्रपति संभाजीनगर में युवक के आत्महत्या करने से पहले हिंगोली में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। आज सुबह हिंगोली के देवजना गांव में एक मराठा युवक ने आत्महत्या कर ली। मराठा आरक्षण के लिए 25 वर्षीय कृष्ण कल्याणकर ने अपने ही खेत में बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी।

पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक कृष्णा ने कथित तौर पर लिखा है कि उसने मराठा आरक्षण के कारण आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर आखाडा बालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

सीएम ने की ये अपील

बहरहाल, मराठवाडा में मराठा आरक्षण की खातिर एक के बाद एक आत्महत्याओं से हड़कंप मचा हुआ है। मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा प्रदर्शनकारियों से आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने की अपील की है। सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया है कि जब तक मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।